फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कप्तानगंज में मारपीट, तनाव के चलते लगी फोर्स

कप्तानगंज में मारपीट, तनाव के चलते लगी फोर्स

Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में मारपीट, तनाव के चलते लगी फोर्स
फोटो
विज्ञापन

कप्तानगंज में मारपीट, तनाव, लगी फोर्स
दोनों पक्षों से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। पंडूलघाट रोड स्थित प्लाट पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सरिया से हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। मामला दो समुदायों के बीच होने के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
कप्तानगंज थाने में गंगापुर निवासी नितिन दुबे ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शनिवार रात लगभग नौ बजे चाचा राकेश दुबे के साथ कस्बे के पंडूल रोड स्थित अपने प्लाट पर गए थे। जमीन के ही ठीक सामने के रहने वाले मोहम्मद अंसार अहमद उर्फ सुड्डु, मोहम्मद यूसुफ उर्फ ईशु, मोहम्मद रफी तथा एक अज्ञात ने अकारण ही विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सुड्डू ने सरिया से राकेश पर हमला बोल दिया जो आंख में लग गई और वह अचेत होकर वह गिर गए। उनके साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने धमकी दी कि थाने गए तो जिंदा नहीं रहोगे। राकेश दुबे के गले से चेन व मोबाइल भी छीन लिया। आनन-फानन राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उक्त चारों पर मारपीट, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में मारपीट से बढ़े तनाव को देखते हुए रविवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पंकज और क्षेत्राधिकारी रुधौली मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने के बाद आरोपी के घरवालों से भी पूछताछ की। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से सालिया खातून पत्नी मोहम्मद इस्लाम की तहरीर पर कुनकुन दुबे, नितिन दुबे, दिव्यांश निवासी गंगापुर तथा कबीर तिवारी निवासी ऐंठी के पर मारपीट, घर में घुसकर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक शतानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों का बयान भी उच्चाधिकारियों ने दर्ज कर लिया है। मामले में समुचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल
मुंडेरवा के छपिया मंझरिया में विवाद, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के छपिया मंझरिया गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों में मामूली बात पर जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने से मुंडेरवा सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से कैली रेफर कर दिया गया है। छपिया मंझरिया की रूबी पत्नी दीपक ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी अमृत शनिवार रात करीब 10 बजे मेरे घर पर रोड़े फेंक रहे थे। जब उन्हें मना किया तो वह गाली देने लगे। थोड़ी देर बाद उनके घर के निरंजन, हीरालाल, संजय, रामानंद सहित अन्य लोग भी लाठी-डंडे के साथ घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। इससे किशन, सिंगारी, दिलीप, रिंकू को काफी चोटें लगीं। मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को लाया गया। जहां किशन, सिंगारी और टिंकू को सीएचसी से जिला अस्पताल जहां से ओपके कैली चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। एसओ मुंडेरवा सदानन्द सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed