फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अराजक तत्वों ने अस्पताल के गार्ड को धमकाया

अराजक तत्वों ने अस्पताल के गार्ड को धमकाया

Wed, 17 Apr 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने अस्पताल के गार्ड को धमकाया
अराजक तत्वों ने अस्पताल के गार्ड को धमकाया
विज्ञापन

महिला अस्पताल में कुछ दिन पहले गार्ड से उलझे थे
सीएमएस बोले, मामला गंभीर, डीएम को संज्ञान में लाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। महिला अस्पताल से मरीजों को बरगलाने वालों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। कुछ दिन पहले इसी को लेकर गार्ड से हुई धक्का-मुक्की के बाद मंगलवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने गार्ड को धमकी दी है। हालांकि, गार्ड ने इसकी लिखित शिकायत नहीं दी है, मगर अस्पताल प्रशासन के कानों में उसने यह बात डाल दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएस ने अराजकतत्वों के खिलाफ डीएम से लिखित शिकायत का मन बनाया है।

पिछले दिनों मरीज को बरगला कर ले जा रहे अराजकतत्वों से गार्ड की कहासुनी हो गई। इन तत्वों ने गार्ड से झगड़ा कर उसे देख लेने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी होते ही सीएमएस एके सिंह ने तत्काल लिखित तहरीर पुलिस को दी, मगर अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। पुलिस भी औपचारिकता निभाकर चली गई। हालांकि, पुलिस के मामले को संज्ञान लेने के कारण कुछ दिन यह तत्व शांत रहे, मगर अब फिर यह सिर उठाने लगे हैं। मंगलवार की रात जब इन अराजकतत्वों एक मरीज को ले जाने का प्रयास किया तो गार्ड ने हस्तक्षेप कर दिया। इसके बाद उसे धमकी देेते हुए अराजकतत्व वहां से हट गए। गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी सीएमएस को दे दी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि अराजकतत्वों ने गार्ड को धमकी दी है। यह मामला संज्ञान में है। पिछले दिनों हुई धक्का-मुक्की की तहरीर दी गई थी, मगर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। अब इस मामले को डीएम के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed