{"_id":"5c9a6c77bdec22141c6e6939","slug":"111553624183-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में अबोध से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनकटी/बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास खेल रही एक छह साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रकरण सामने आया है। यूपी-100 की सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में पूछताछ करने पहुंची। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। तहरीर में 25 मार्च को दिन में गांव के प्राइमरी स्कूल के पास खेलते समय गांव के ही एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि किशोर की आंख में बालू चला गया। इससे गुस्साकर उसने मासूम को कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। घर पहुंची पीड़िता ने परिवार वालों से आपबीती बताई। एसओ विकास यादव के अनुसार आरोपी को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।