{"_id":"5c65b349bdec2256b8080026","slug":"111550168905-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर फिर जली कार, सुरक्षा नदारद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल पर फिर जली कार, सुरक्षा नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
टोल पर फिर जली कार, सुरक्षा नदारद
यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। टोल प्लाजा पर कार टकराने के बाद एक कार बृहस्पतिवार को जल गई। उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले भी दो ट्रक इसी प्रकार की घटना में जल चुके हैं। इससे सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा गया है।
27 मार्च की शाम छह बजे गोरखपुर से शीशा लादकर नासिक जा रहा ट्रक चौकड़ी टोल प्लाजा के लेन-2 जाम में फंसा था। अचानक उसका टायर फट गया। इससे डिवाइडर से रगड़ने पर आग लग गई। इसकी चिंगारी से दूसरा ट्रक भी जलने लगा था। बुझाने के इंतजाम नाकाफी सिद्ध हुए थे। बृहस्पतिवार को फिर चौकड़ी टोल प्लाजा पर कार में आग लग गई। इससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। क्षेत्र के बब्बू पांडेय, विवेक मणि, विनायक सिंह का कहना है कि चौकड़ी टोल प्लाजा पर दिन भर जाम की समस्या भी रहती है। सुरक्षा की व्यवस्था भी नदारद ही है। टोल मैनेजर बनडू हिरावले ने बताया कि टोल पर यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाता है। वहीं सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने आग को काबू में कर लिया था। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।