{"_id":"5c212353bdec2256a931bf24","slug":"111545675603-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो...
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर महिला की मौत
कप्तानगंज थाना के दुबौला गांव की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला गांव में फूला (60) पत्नी स्व वंशराज चौहान की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटना स्थल की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुबौला चौकी क्षेत्र के दुबौला निवासी फूला के पति वंशराज की तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे फूला गांव वाले घर से यह कहकर निकलीं कि वह नगर थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित अपने मायके जा रहीं हैं। कुछ देर में वह दुबौला चौराहे पर स्थित अपने मकान पर पहुंचीं। बिना किसी को कुछ बताए अंदर गईं। कुछ ही देर बाद मकान के पिछले हिस्से से धुआं निकलते आसपास के लोगों ने देखा। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने पिछले दरवाजे को किसी तरह खोलकर अंदर देखा तो दंग रह गए। उसको धू-धूकर जलते देख कुछ नहीं सूझा तो किसी ने पानी डाल दिया। आग तो बुझी लेकिन कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुबौला संतोष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, सीओ कलवारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सतानंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।