फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   समझौते के बाद भी गिरा दी दीवार, न्याय की लगाई गुहार

समझौते के बाद भी गिरा दी दीवार, न्याय की लगाई गुहार

Wed, 27 Feb 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 10:06 PM IST
समझौते के बाद भी गिरा दी दीवार, न्याय की लगाई गुहार
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। शहर के विशुनपुरवा में अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। पीड़ित परिवार ने डीएम से लगायत अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

उक्त मोहल्ला निवासी जवाहर लाल श्रीवास्तव पारिवारिक विवाद के चलते बभनगांव में अपने छोटे पुत्र के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनके खुद काि बनाया मकान विशुनपुरवा में है। चूंकि इस मकान को लेकर उनके पुत्र प्रदीप कुमार, विनोद कुमार व दिलीप कुमार में विवाद है। इसलिए प्रदीप ने वह घर छोड़ दिया और पिता के साथ किराए के मकान में चले आए। पिछले दिनों इस मामले में पुलिस व राजस्व विभाग ने समझौता करा दिया। इसके बाद प्रदीप अपने पिता के साथ मकान में अपने हिस्से में कार्य कराने लगे। कोई विवाद न हो इसके लिए प्रदीप व उनके पिता ने दीवार खड़ी करवानी शुरू की। जवाहर लाल का आरोप है कि देर रात दोनों बेटों के शह पर एकजुट होकर निर्माणाधीन दीवार गिरा दिया, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। प्रदीप का कहना है कि वह समझौता के तहत कार्य करवाए थे, मगर उस समझौते को भी भाईयों ने नहीं माना। ऐसे में अब मामला डीएम के पास लेकर जाएंगे। डीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेज दिया है। प्रकरण में विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना मेरे संज्ञान में ही नहीं है, मैं तो बाहर हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed