फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   साइकिल सवार को बचाने में लेखपाल घायल

साइकिल सवार को बचाने में लेखपाल घायल

Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने में लेखपाल घायल
साइकिल सवार को बचाने में लेखपाल घायल
विज्ञापन

आंख और चेहरे पर अधिक चोट, रेफर किए गए
आमा टिनिच सर्किल के शिवपुर हलके में तैनात हैं
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंडप गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिरकर लेखपाल गंभीर घायल हो गए। आंख और चेहरे पर ज्यादा चोट लगी है।
सोनहा थाना क्षेत्र स्थित मंडप गांव के पास हादसा हुआ। लेखपाल अरुण कुमार ओझा (45) निवासी रजौली थाना हर्रैया के घायल होने की सूचना मिलते ही तहसीलदार नवीन प्रसाद मौके पर पहुंचे। लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद हालत सामान्य बताई जा रही है। अरुण कुमार भानपुर तहसील के आमा टिनिच सर्किल के शिवपुर हलके में तैनात हैं। तहसीलदार ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बाइक से तहसील आ रहे थे। साइकिल सवार बुजुर्ग अचानक सामने आ गए, जिन्हें बचाने में दुर्घटना हुई है। हेलमेट लगा होने से सिर सुरक्षित रहा। सड़क पर गिरने से हेलमेट भी टूट गया है। इससे आंख के पास चोट लग गई।
विज्ञापन


कार की चपेट में आई बाइक, छह घायल
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के निदूरी खमवा गांव के पास मंगलवार शाम हर्रैया-विशेषरगंज संपर्क मार्ग पर कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव निवासी जसवंत यादव (21) अपनी बहन राजकुमारी (28) और चार वर्षीय भांजे अभय को बाइक पर बैठाकर हर्रैया थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव छोड़ने ले जा रहे थे। विशेषरगंज संपर्क मार्ग स्थित निदूरी खमवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि हर्रैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार जसवंत, राज कुमारी और भांजा अभय तथा कार सवार हर्रैया थाना क्षेत्र के पोली गांव निवासी मंजीत सिंह (26) उत्तम सिंह (27) और रंजय सिंह (23) घायल हो गए। आसपास के लोगों का कहना था कि कार तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे पलटते हुए गहरे गड्ढे में चली गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने सभी घायलों को पुलिस व निजी गाड़ी से सीएचसी हर्रैया भेजा। जहां पर चार वर्षीय अभय को छोड़कर डॉक्टर ने मंजीत सिंह, उत्तम सिंह, रंजय सिंह, जसवंत यादव व राजकुमारी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed