फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाइक से गिरने पर पत्नी की मौत, बेटी सुरक्षित

बाइक से गिरने पर पत्नी की मौत, बेटी सुरक्षित

Mon, 22 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बाइक से गिरने पर पत्नी की मौत, बेटी सुरक्षित
Dead Body

विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। दुधमुंही बिटिया को गोद में लेकर पति के साथ बाइक पर बैठी पत्नी उछलकर नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। सीएचसी हर्रैया पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची सुरक्षित है।

हादसा सोमवार देर शाम करीब पौने सात बजे हुआ। कलवारी थाना क्षेत्र के रैनिया गांव के दिनेश शर्मा की ससुराल छावनी थाना क्षेत्र के कलन्दहा में है। सोमवार को पत्नी रोशनी शर्मा और दो माह की बेटी के साथ बाइक से ससुराल गए थे। मायके में परिजनों से मिलने के बाद रोशनी पति व बेटी के साथ ननिहाल वालों से मिलने अमारी बाजार चली गई। देर शाम लौटते समय अमारी विक्रमजोत मार्ग पर लजघटा गांव के सामने झटका लगने से रोशनी बेटी समेत बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरी। पत्नी व बेटी के सड़क पर गिरते ही दिनेश ने बाइक खड़ी कर दोनों को उठाने की कोशिश की। दुधमुंही बेटी तो सही सलामत थी मगर पत्नी रोशनी के सिर में लगी गहरी चोट के चलते अचेत हो गई। हादसे की जानकारी पर रोशनी के ननिहाल के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर पहुंचे। सीएचसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद रोशनी को मृत घोषित कर दिया। ससुराल और मायके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed