फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   करंट से बीडीसी सदस्य की मौत

करंट से बीडीसी सदस्य की मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
करंट से बीडीसी सदस्य की मौत
करंट से बीडीसी सदस्य की मौत
विज्ञापन

अजगैवा जंगल के तिनहरी पुरवा की घटना
हाईवोल्टेज देखकर स्विच ऑफ कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल के तिनहरी पुरवा निवासी 36 वर्षीय संजय चौधरी की करंट से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात हाईवोल्टेज करंट देखकर स्विच ऑफ करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।
तिनहरी पुरवे में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बिजली कट गई थी। आधी रात बाद करीब एक बजे हाईवोल्टेज के चलते तेज करंट उतरने लगा। बिजली के उपकरण जलने लगे। गांव भर में बल्ब दगने लगे। तभी आंख खुलने पर संजय अपने बोर्ड से बिजली काटने के लिए स्विच ऑफ करने लगे लेकिन बोर्ड में करंट आने से चिपक गए। बिजली कटने के बाद फर्श पर जा गिरे। गिरने की आवाज पर लोग जगे। हालत देखकर लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में खामोशी छा गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अजगैवाजगंल द्वितीय से बीडीसी सदस्य थे संजय
संजय चौधरी होमगार्ड थे। इस समय ट्रैफिक ड्यूटी पर चल रहे थे। साथ ही अजगैवाजंगल द्वितीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। संजय अपने पीछे पत्नी मंजू, आठ वर्षीय सचिन व छह वर्षीय बेटे अभय को छोड़ गए हैं। निधन की जानकारी होते ही सल्टौआ ब्लॉक के प्रमुख अशोक मिश्र, चौकी प्रभारी आलोक राय, ग्राम प्रधान हरीराम यादव, जुग्गीलाल, गोपाल शुक्ल, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र मौर्य सहित अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री की मौत
टिनिच स्टेशन के कैथोलिया गांव के सामने हादसा
कटिहार जा रहा था युवक, गेट पर बैठने से दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गौर-टिनिच रेलवे स्टेशनों के बीच कैथोलिया गांव के सामने शुक्रवार की सुबह युवक ट्रेन से गिर गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन टिनिच रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम कैथोलिया गांव के पास पहुंची थी कि अचानक ट्रेन से 20 वर्षीय युवक गिर गया। लोगों को आशंका है कि गेट पर बैठा था, जिससे यह हादसा हुआ। बगल गांव के लोगों ने ट्रैक पर एक युवक को घायल अवस्था में तड़पते देखा। इसकी सूचना टिनिच पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस सेवा 108 से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि युवक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के इस्माइलपुर निवासी मुर्शीद पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। जेब में दिल्ली से कटिहार का टिकट मिला है। जिसमें मिले फोन नंबर से परिजनों को सूचना दे दी गई है।


फोटो
हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
शिवाघाट मार्ग पर बेलवा राजा गांव के पास घायल हुए थे
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। शिवाघाट-गौर मार्ग पर बेलवा राजा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की लखनऊ में मौत हो गई। बुधवार की शाम बेलवा राजा गांव निवासी रामकिशोर (60) सड़क पार कर खेत में जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते वाहन चालक भाग निकला। आनन-फानन परिवार के लोगों ने घायल राम किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य अमरनाथ यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed