फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
फोटो
विज्ञापन

युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
गौर थाना क्षेत्र के आमा गांव की घटना
युवक का इलाज गोरखपुर से चल रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के आमा गांव निवासी एक युवक ने रविवार को खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

आमा गांव निवासी सुरेंद्र (20) पुत्र चंदर क्षेत्र के टिनिच बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान पर काम करता था। शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। रविवार भोर सुरेंद्र जगा और घर में रखा केरोसिन तेल अपने ऊपर डालकर आग ली। आग पकड़ते ही वह घर से बाहर निकल कर भागने लगा। सुरेंद्र की चीख सुनकर अगल-बगल व घर वाले भी जगे तो सभी दंग रह गए। उसे पकड़कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग बुझाई जाती सुरेंद्र का शरीर 70 फीसदी जल चुका था। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा को फोन कर बुलाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुन कर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पिता के अलावा भाई रूपेश, सुरेंद्र व मां बहौता देवी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सुरेंद्र किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। टिनिच पुलिस चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मौखिक सूचना मिली है यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed