{"_id":"645007e0f64285219c08b0d4","slug":"crime-news-in-death-basti-news-c-7-1-148282-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहले रूमाल से कस कर मार डाला फिर रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहले रूमाल से कस कर मार डाला फिर रेता गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कलवारी मुस्तहकम गांव के सीवान में हत्या करके फेंके गए सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर गांव के उमर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में पाया गया कि धारदार हथियार से गला रेता गया था, जिससे उसके गले की स्वांस और आहार नली कटकर अलग हो गई थी। हालांकि गला रेतने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में पाया गया कि दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई है। यानी पहले गला कसकर मारा गया। इसके बाद गला रेता गया।
उधर, सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनंद के अनुसार दोनों ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। उनमें से मुख्य आरोपी नजीरू उर्फ नजीर ने पूछताछ के दौरान बताया कि मो.उमर (मृतक) उसकी बहन से बार बार बात करता व मिलता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। तब उसने गांव के अपने मित्र अब्दुल्लाह से पूरी बात बताकर साजिश रची। वहां से बस्ती घुमाने के बहाने उसे कलवारी से आगे सुनसान जगह ले गए। जहां उसकी हत्या करके वापस घर आ गए, ताकि किसी को उन पर शंका न हो। इसके दूसरे दिन कलवारी मुस्तहकम गांव के चरवाहों ने खेत में पड़ा शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यह है घटनाक्रम
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाने के कलवारी एहतमाली गांव से करीब 200 मीटर दूर गेहूं काटकर खाली हुए खेत में किशोर का शव मिला, जिसकी गला रेतकर निर्ममता से हत्या की गई थी। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चरवाहे ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये पथरा थाने की पुलिस ने संपर्क करके मृतक की शिनाख्त सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह निवासी मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद अजीज के रूप में कर ली गई। मौके पर पहुंचे पथरा बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार राजभर ने बताया कि शनिवार को मोहम्म्द उमर के अपहृत किए जाने के संबंध में उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही नजीरू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।