{"_id":"64cd585f7f01b8b9b40b4f4b","slug":"crime-in-a-doctor-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2293-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
बस्ती। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी शिवचंद की अदालत ने डॉक्टर की क्लीनिक में घुस कर मारपीट, धमकी व जाति सूचक शब्द से अपमानित करने के मामले में दो नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मुकदमा करने का आदेश दिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट नंबर दो के पास स्थित चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम ने अधिवक्ता प्रशांत भारती के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल की। कहा कि 3 अप्रैल 2023 को दिन में एक बजे वह क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। तभी अचानक विद्यामणि सिंह तथा उनकी पत्नी निवासी महसिन थाना वाल्टरगंज आए। आते ही पूछा कि रुपये क्यों नहीं दे रहे हो। इस सवाल पर मैंने सवाल किया किय कैसा रुपया। इस पर उन लोगों ने कहा कि तुम्हारा अस्पताल अच्छा चलता है, कुछ धन दिया करो। धमकी दी कि नहीं दिया तो अस्पताल नहीं चल पाएगा।
शिकायतकर्ता के विरोध करने पर 10 मिनट बाद तीन चार अज्ञात के साथ दोबारा आए और जातिसूचक शब्द से अपमानित करते हुए केबिन में घुस आया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद यह लोग मारने लगे। किसी तरह भाग कर जान बचाई। इसके बाद यह लोग उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।