{"_id":"629ba6ef9f7914424227d974","slug":"crime-2-basti-news-gkp43925193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छत कुंडे से लटकती मिली महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छत कुंडे से लटकती मिली महिला की लाश
विज्ञापन

- नगर क्षेत्र के उग्रसेनपुर में शुक्रवार देर रात की घटना
- लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर अंदर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। जिले के नगर थानांतर्गत उग्रसेनपुर में एक महिला का शव बंद कमरे में कुंडी से धोती के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मायके पक्ष की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सिद्धार्थनगर के इटवा थानांतर्गत चौखड़ा बाजार की रहने वाली गुड़िया (28) की शादी बस्ती नगर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर निवासी रवि गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों की तीन संतानों में बेटा लक्ष्य (8), दिव्य (6) और सबसे छोटा अंश चार वर्ष का है। रवि अनाज की खरीद-बिक्री के साथ ही खाली दिनों में चाट की दुकान भी लगाता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रवि किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात करीब दस बजे गुड़िया ने कमरे का दरवाजा बंदकर छत की कुंडी में धोती के सहारे फांसी लगा ली। बच्चे जब मां के पास कमरे में जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने झरोखे से अंदर देखा तो गुड़िया की लाश लटकती देख सन्न रह गए। सूचना पाकर थोड़ी ही देर में नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा लोहे का था। उसे खोलने के लिए गैस कटर मंगाया गया, जिसकी मदद से दरवाजे को काटकर पुलिस अंदर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।