{"_id":"629b9fda02b25e6f0900e841","slug":"crime-1-basti-news-gkp4392482189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर उचक्कों ने निकाले पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर उचक्कों ने निकाले पचास हजार
विज्ञापन
एटीएम बदलकर उचक्कों ने निकाले पचास हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर छत्तर गांव निवासी एक बैंक उपभोक्ता का विक्रमजोत स्थित एटीएम बूथ पर कुछ लोगों ने झांसा देकर एटीएम बदल लिया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से करीब पचास हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से शिकायत कर छावनी पुलिस को तहरीर दी है।
रानीपुर छत्तर गांव निवासी रबी सिंह पुत्र हनुमान सिंह ने बताया कि वह 26 मई को शाम करीब साढ़े चार बजे एसबीआई एटीएम विक्रमजोत पर रुपये निकालने गए थे। उनके पीछे दो, तीन और लोग एटीएम में पहुंच गए और धोखाधड़ी से एटीएम बदल कर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। बताया कि उसके एटीएम से अयोध्या, विक्रमजोत व महराजगंज के अलग-अलग एटीएम से पचास हजार रुपये निकाले गए हैं। चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जानकारी होते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।