फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crane train fell on track

ट्रैक पर क्रेन मशीन पलटी, ट्रेनें थमीं

Thu, 02 Aug 2018 12:14 AM IST
basti
basti Updated Thu, 02 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
crane train fell on track
क्रेन ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए जुटे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती/ गोरखपुर। गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के आउटर क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे निरीक्षण यान की क्रेन मशीन का सेंटर फ्लॉवर और पहिया अचानक टूटने से मशीन पटरी पर ही पलट गई। इससे वैशाली, देहरादून एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, अवध एक्सप्रेस समेत 10 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। करीब छह घंटे बाद क्रेन को हटाकर रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया।
विज्ञापन

ट्रैक की मरम्मत के लिए बुधवार को दोपहर में क्रेन युक्त निरीक्षण यान गोरखपुर से रवाना हुआ था। गनीमत रही कि गोविंदनगर में दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, मगर मेन लाइन ब्लॉक होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रि य हो गया। मौके पर रेल अधिकारियों के अलावा जीआरपी और आरपीएफ तकनीकी टीम के साथ पहुंच गई और स्थिति सामान्य करने में जुट गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर प्रसाद ने बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन पर मनवर संगम एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रोकी गईं। अन्य ट्रेनों को गोंडा के अलावा मुंडेरवा, चुरेब, संतकबीर नगर में रोक दिया गया। वैशाली एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस व कई पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed