{"_id":"6b0c8378e473fa7ea400e13a","slug":"kuldeep-from-ayodhya-and-soni-from-banaras-emerge-victorious-in-the-basti-marathon-basti-news-c-207-1-bst1005-173019-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती मैराथन में अयोध्या के कुलदीप और बनारस की सोनी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती मैराथन में अयोध्या के कुलदीप और बनारस की सोनी अव्वल
विज्ञापन
मैराथन में दौड़ लगाते खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से रविवार को 15वें बस्ती मैराथन एवं बस्ती खेल संगम-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले सहित विभिन्न जनपदों के 1470 बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैराथन में पुरुष वर्ग में अयोध्या के कुलदीप और महिला वर्ग में बनारस की सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें रविवार के अवसर पर विशेष साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें करीब 340 बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लेकर फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 18 साल से ऊपर के युवाओं को मतदाता बनने के लिए भी प्रेरित किया। शुभारंभ सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना करके किया। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को भी रवाना किया।
इस दौरान बच्चों और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्त समाज और स्वच्छ बस्ती के निर्माण का संकल्प कराया गया। अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सांग सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह, नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। रामप्रताप सिंह, काजी फरजान, हेमंत पांडेय, प्रिंस मिश्रा, देवान सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप चौधरी, अंकुर उपाध्याय, अमित राय कनौजिया, ऋतुराज, बहादुर सिंह, रत्नेश शुक्ला, आदित्य, ओंकार चौधरी, सुनील यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, योगेंद्र शुक्ला, नीरज उपाध्याय, शिवप्रकाश सिंह, कमर खलील, राकेश सिंह, अनिल यादव, ज्ञान उपाध्याय, विजय चौधरी और स्वाती शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -
मैराथन के प्रतिभागी
मैराथन के पुरुष वर्ग में अयोध्या के कुलदीप प्रथम, बनारस के रोहन द्वितीय और अयोध्या के मंदीप यादव तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बनारस की सोनी ने पहला, भदोही की वर्तिका पटेल ने दूसरा और मिर्जापुर की चंचल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अभिषेक वाराणसी, विशाल वर्मा अयोध्या, आलोक, अनुराग, शनि और प्रिंस यादव बस्ती, अभिषेक संतकबीरनगर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में छाया भारती और ऋचा गोस्वामी वाराणसी, अरुणिका सिंह, ज्योति, खुशी, दिव्या चौधरी और पलक चौधरी बस्ती को सांत्वना पुरस्कार मिला।
-- -
अन्य खेल में दिखाई प्रतिभा
खेल संगम के तहत कबड्डी बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग की टीम विजेता और श्रीराम पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में एसएसईएस एकेडमी कुदरहा ने पहला और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में जनता इंटर कॉलेज रुधौली की टीम विजेता और केंद्रीय विद्यालय बस्ती की टीम उपविजेता रही। फुटबॉल में किसान इंटर कॉलेज ने पहला तथा राजकीय इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के आदित्य सिंह विशेन प्रथम, आदित्य राजभर द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की अपर्णा ने पहला, श्रीराम पब्लिक स्कूल की दिव्या ने दूसरा और बेगम खैर की फातिमा खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अभय पाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अरविंद पाल, सतीश सोनकर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, रामानुजेंद्र पांडेय, दयाशंकर मिश्र, रामजी पांडेय और सतेंद्र सिंह भोलू ने संबोधित किया।
-- -- -