{"_id":"6b0c8502e473fa7ea400e13d","slug":"a-mega-job-fair-will-be-held-in-hathiyagarh-today-basti-news-c-207-1-bst1005-173048-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हथियागढ़ में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हथियागढ़ में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला
विज्ञापन
बस्ती। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज हथियागढ़ में वृहद रोजगार मेला एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से करीब 5000 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित युवाओं को पद एवं योग्यता के अनुसार सात हजार रुपये से 4.02 लाख रुपये सालाना तक वेतन मिलेगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। संवाद