{"_id":"69b0701a46487eae100b2f0f","slug":"crackdown-on-the-checkpointtrying-to-avoid-the-toll-failed-basti-news-c-207-1-bst1001-154643-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाके पर नकेल...टोल से बचने की जुगत हुई फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाके पर नकेल...टोल से बचने की जुगत हुई फेल
विज्ञापन
मूड़घाट चौराहे पर फोरलेन के वाहनों को रोकने के लिए मुस्तैद पुलिस। स्रोत- विभाग
- फोटो : 1
बस्ती। टोल बचाने के चक्कर में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर मनौरी से बड़ेवन के बीच अक्सर हो रहे भीषण हादसे को लेकर पुलिस संजीदा हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार को इसका एक्शन प्लान तैयार किया।
फोरलेन के जिस-जिस नाके से भारी वाहन मुड़कर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर पहुंचते हैं वहां फोर्स खड़ी कर दी गई। इससे लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर चलने वाले एक भी वाहन नहीं मुड़ने दिए गए। इससे बड़ेवन से मनौरी के बीच भारी वाहनों के आवागमन का दबाव कम दिखा। एसपी डॉ. यशवीर ने मनौरी से बड़ेवन के बीच हादसों पर नियंत्रण के लिए यातायात, कोतवाली, पुरानी बस्ती और वॉल्टरगंज थाने की पुलिस को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी है।
एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि टोल बचाने के चक्कर में फोरलेन पर चलने वाले किसी भी वाहन को लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर न जाने दिया जाए। निर्देश के बाद लखनऊ-गोरखपुर रूट के भारी वाहनों को लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर जाने से रोकने के लिए मूड़घाट चौराहे पर कोतवाली और यातायात पुलिस ने मिलकर नाकेबंदी की। जैसे ही कोई वाहन बड़ेवन सर्विस मार्ग पर मुड़ने का प्रयास किया तत्काल फोर्स सामने आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
संबंधित वाहन चालक से पूछताछ होने लगी। लखनऊ-गोरखपुर रूट का पता चलते ही फोर्स ने सर्विस रोड के बजाय सीधे फोरलेन का रास्ता दिखाया। इसी तरह चैनपुर ओवरब्रिज के पास दोनों तरफ के सर्विस रोड पर पुरानी बस्ती थाना और यातायात की पुलिस मुस्तैद रही। इस मोड़ से भी भारी वाहनों को लुंबिनी-दुद्धी मार्ग की ओर नहीं जाने दिया गया।
इसके अलावा पॉलिटेक्निक चौराहा और गौरा चौराहा पर पुरानी बस्ती और वॉल्टरगंज की पुलिस तैनात नजर आईं। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर गौरा से बड़ेवन तक लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर चलने वाले दोनों तरफ के एक भारी वाहन को टोल बचाने के चक्कर में नहीं जाने दिया गया। इससे संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम देखा गया। इस नई व्यवस्था को देखकर लोकल राहगीर खुश नजर आए। लोगों का कहना था कि यदि भारी वाहनों को टोल बचाने के खेल से रोकने में पुलिस सफल हुई तो गौरा से लेकर बड़ेवन के बीच होने वाले हादसे कम हो जाएंगे।