फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court

दहेज हत्या में पति को दस साल कठोर कारावास

Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
court
कुड़वा गांव का मामला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत का निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज हत्या के मामले में नगर थानांतर्गत कुड़वा निवासी अनूप सिंह को जिला जज अमरजीत त्रिपाठी की अदालत ने दस साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसे अदा न करने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरिपूर्णानंद पांडेय ने अदालत के समक्ष घटना का विवरण रखा। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट नगर में कलवारी थाना क्षेत्र निवासी गौरा रोहारी निवासी मंजीत सिंह ने दर्ज कराई थी। यह मृतका पिंकी के भाई हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिंकी की शादी 14 मई 2007 को कुड़वा के अनूूप सिंह से हुई थी। 14 मार्च 2014 को भाई को फोन सूचना मिली कि बहन की मृत्यु हो गई है। बहन के ससुराल गए तो उसका शव दरवाजे पर पड़ा मिला और गले पर नीला निशान था। गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दहेज हत्या, धमकी व उत्पीड़न में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed