{"_id":"5a185bdd4f1c1bd0408b8bb2","slug":"counting-will-be-in-4-level-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधौली में चार स्तर के सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुधौली में चार स्तर के सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना
basti
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली।
छिटपुट विवादों के बीच मतदान संपन्न कराने के बाद अब स्थानीय प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कराने के लिए मतगणना स्थल को किले के रूप में तैयार कर रहा है। मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाईवे से लेकर मतगणना काउंटर तक चार जगहों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयार किया जाएगा, इसके अलावा तहसील गेट तक पहुंचने वाले दो अन्य रास्तों को भी पूरी तरह से सील किया जाएगा, जिससे कि अराजक तत्व मतगणना को प्रभावित ना कर सकें। मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने स्तर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया जाएगा।
स्थानीय नगर पंचायत के पहले चुनाव के मतदान के दिन वार्ड संख्या सात शांति नगर के मतदान केंद्र मंगरेराम प्राथमिक विद्यालय पर फर्जी मतदान को लेकर हो रहे हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस और सेना को बल प्रयोग करते हुए लाठियां तक भांजनी पड़ी थीं। इसमें सपा प्रत्याशी के भाई मोहम्मद शकील, निर्दल प्रत्याशी शिवकुमार जायसवाल व उनके पुत्र संदीप जायसवाल, सपा समर्थक लल्लन, निर्दल प्रत्याशी समर्थक रविंद्र चौधरी, अजय मिश्रा सहित कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जबकि बसपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद का सिर फट गया था। पहली दिसंबर को होने वाली मतगणना में इस तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने पहली बैरिकेडिंग हाईवे से तहसील की ओर जाने वाले रास्ते पर, दूसरी तहसील गेट से पहले पड़ने वाली पुलिया पर, उसके बाद तहसील गेट पर और अंत में मतगणना काउंटर के ठीक सामने बैरिकेडिंग करने की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होकर तहसील गेट तक जाने वाले रास्ते को सील किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना को संपूर्ण कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होगी और इसके लिए स्थानीय प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है फिर भी मतगणना के दिन बाद की स्थिति उत्पन्न हो इसके लिए तहसील परिसर पर चौतरफा व्यवस्था की व्यवस्था बनाई गई है।