{"_id":"57fa7bb34f1c1b7c5228e123","slug":"counselling-ended-unsure","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग को लेकर असमंजस खत्म हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग को लेकर असमंजस खत्म हुआ
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग को लेकर असमंजस खत्म हुआ
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण और प्रमोशन वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग को लेकर पिछले एक माह से चल रहे उहापोह की स्थित शनिवार को समाप्त हो गई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद निर्णय हुआ कि दोनों मामलों में सिर्फ महिला और विकलांग शिक्षकों की ही काउंसिलिंग की जाएगी।
सामान्य शिक्षकों की काउंसिलिंग नहीं होगी, बल्कि उनकी तैनाती नियमानुसार रोस्टर के तहत होगा। पदोन्नति वाले महिला और विकलांग शिक्षकों की काउंसिलिंग रविवार को सुबह 11 बजे से कटेश्वरपार्क स्थित जूनियर हाई स्कूल होगी। इसी तरह अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले महिला और विकलांग शिक्षकों की काउंसिलिंग 11 अक्टूबर को उसी समय और उसी स्थान पर होगी। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद अगर कोई आवेदन करता है तो उस पर विचार नहीं होगा।
काउंसिलिंग को लेकर रविवार को दिन भर प्रशासनिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता होती रही। जिस तरह बहिष्कार वाले दिन नारेबाजी होती रही उससे कयास लगने लगा था कि अब काउंसिलिंग नहीं होगी। इस बात का संकेत डीएम, एडी बेसिक और बीएसए दो दिन पहले ही दे चुके थे। इधर प्रमोशन वाले शिक्षकों को भी उम्मीद थी कि उन लोगों की तैनाती कांउसिलिंग के जरिए होगी। मगर सामान्य शिक्षकों की तैनाती भी रोस्टर के तहत करने का निर्णय हुआ। प्रशासन के निर्णय से दोनों वर्ग के शिक्षकों को धक्का लगा है।