{"_id":"6451688cdc9e503af9082c02","slug":"councilor-candidate-from-kaptanganj-died-in-an-accident-basti-news-c-7-1-149605-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की हादसे में मौत
Wed, 03 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
पूनम वर्मा। फाइल फोटो
बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर रौता चौराहे के निकट मंगलवार को सड़क हादसे में महिला सभासद प्रत्याशी की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के प्रेम कुमार वर्मा बस्ती जनपद न्यायालय में एससी-एसटी न्यायालय में लिपिक पद पर तैनात हैं। उनका पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के निकट सरकारी आवास है। वहां पत्नी पूनम के अलावा बेटी सोनल (दिव्यांशी) व बेटे शौर्य (अनुराग) के साथ रहते थे। इन दिनों उनकी पत्नी पूनम वर्मा नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड संख्या 14 भगत सिंह नगर से सभासद पद के लिए निर्दलीय रोड पर अपनी बहन से मिलने उनके घर जा रही थीं। रौता चौराहे के अनंता हॉस्पिटल के निकट किसी वाहन ने पीछे से स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी लेकर पूनम वर्मा सड़क पर गिर पड़ीं। तभी पीछे से पहुंचा कोई दूसरा वाहन पूनम वर्मा को कुचलते हुए निकल गया। आसपास के लोग घायल पड़ीं पूनम वर्मा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव कप्तानगंज में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
-- --
कैदी वाहन से दुर्घटना की चर्चा
- चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
...नियति को रास नहीं आया पूनम का राजनीति में आना
- सड़क हादसे में जान गंवाने वाली कप्तानगंज नगर पंचायत के भगत सिंह नगर की प्रत्याशी पूनम वर्मा गृहिणी थीं। उनके पति न्यायालय में लिपिक हैं। नगर पंचायत कप्तानगंज के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में वार्ड संख्या 14 सभासद की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होने पर परिवार में उन्हें उम्मीदवार के रूप में खड़ा करने की सहमति बनी थी। परिवार की स्वच्छ पृष्ठभूमि और व्यवहार के कारण क्षेत्र के मतदाताओं में उन्हें लेकर काफी चर्चा थी। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।