{"_id":"695c193571e7be583106fcf7","slug":"councillors-boycotted-the-meeting-basti-news-c-207-1-bst1006-150717-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक सोमवार पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में जुटे सभासदों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक से बहिष्कार किया। सभासदों ने परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इससे नगर पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर नगर पंचायत में सभासदों की उपेक्षा और गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया।
सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उनके प्रस्तावों के क्रम में उनके वार्डों में काम नहीं कराए जाते, जो कार्य कराए भी जाते हैं उसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जाता। सफाई और प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था चौपट है। बार-बार मौखिक शिकायत के बावजूद कोई प्रभावशाली कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
30 महीने में केवल छह बार ही बोर्ड की बैठक हुई है। अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जो प्रस्ताव रखे गए थे, उसमें 10 सदस्यों का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि कप्तानगंज नगर पंचायत में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के बल पर आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है।