फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Council will provide quick justice to common consumers: DM

आम उपभोक्ताओं को परिषद दिलाएगा त्वरित न्याय : डीएम

Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Council will provide quick justice to common consumers: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान आम उपभोक्ताओं की समस्याओं पर मंथन किया गया। न्यायाधीश अमरजीत वर्मा और डीएम रवीश गुप्ता ने आम उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए मजबूत पक्ष रखा। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
परिषद के अध्यक्ष डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। न्यायिक हित में प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी से प्रमाणिक गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उपभोग करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। जिले में स्थापित उपभोक्ता न्यायपीठ सरलतापूर्वक न्याय दिलाने में सक्षम है। उपभोक्ता न्यायालय के न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने कहा कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में अपेक्षित सहयोग कर रहा है। व्यापक स्तर पर जनजागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यकता हैं। इसमें मीडिया एवं अन्य संगठनों की भूमिका अहम हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता खुद जागरूक हों। इसके लिए व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठानों पर तौल, गुणवत्ता आदि के संबंध में बोर्ड, पोस्टर लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उपभोक्ता न्यायालय के मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम- 1986 एवं 2019 के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने डीएसओ सत्यवीर सिंह को निर्देशित किया कि परिषद के क्रियाकलापों की जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी सदस्यों को जोड़ा जाए।
अधिवक्ता विजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि न्यायाधीश के निर्देशन में अभी 1300 मुकदमों का निस्तारण किया गया है। त्वरित न्याय व्यवस्था से उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। जगदीश अग्रहरि, सुनील कुमार गुप्ता, भावेश कुमार पांडेय, जयप्रकाश यादव ने भी बैठक को संबोधित किया।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed