{"_id":"65c92472febb8a98900e8134","slug":"council-will-be-on-the-lines-of-board-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111343-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बोर्ड की तर्ज पर होगी परिषदीय विद्यालय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बोर्ड की तर्ज पर होगी परिषदीय विद्यालय की परीक्षा
Mon, 12 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा कराने के लिए जारी होगा बजट, शिक्षकों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के लिए अब मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। इसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इसके बाद जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपाई कराई जाएगी। परीक्षा कराने के लिए बजट जारी किया जाएगा।
जिले में 2206 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1430 प्राथमिक, 324 जूनियर और 317 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। सभी विद्यालयों में लगभग दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। अब तक परिषदीय विद्यालयों में पहले कॉपी-पेपर के लिए कोई बजट नहीं आता था। शिक्षकों को अपनी तरफ से खर्च करके कॉपी-पेपर की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई जगह तो ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जाती रही। पेपर को जिला स्तर से तैयार किया जाता था। इससे उनमें काफी गलतियां रही थीं। इन खामियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व्यवस्था के तहत पेपर तैयार करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में उसी तरह छपवाया जाएगा। इससे बोर्ड परीक्षा की तरह चार तरह के प्रश्नपत्र होंगे, लेकिन उनका स्तर एक जैसा होगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को बीएसए के माध्यम से छपवाकर स्कूलों में पहुंचाया जाएगा और परीक्षा कराई जाएगी। नई व्यवस्था कक्षा तीन से लागू की जाएगी। कक्षा एक और दो की परीक्षाएं मौखिक आधार पर पहले की तरह होंगी। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि इस संबंध में एससीईआरटी की ओर से तरह के प्रश्नपत्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है।