फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cosmetics, textiles and bullion markets are back in full swing... boom after Akshaya Tritiya

Basti News: कॉस्मेटिक, कपड़ा व सराफा बाजार में लौटी रंगत...अक्षय तृतीया के बाद उछाल

Tue, 21 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cosmetics, textiles and bullion markets are back in full swing... boom after Akshaya Tritiya
गांधीनगर बाजार में खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार
बस्ती। सहालग के शुरू होते ही कॉस्मेटिक, कपड़ा और सराफा बाजार की रंगत लौट आई है। ऑनलाइन मार्केट की मार झेल रहे सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार में आई तेजी ने व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। सर्वाधिक भीड़ गांधीनगर क्षेत्र में उमड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के बाजार स्थित छोटी और बड़ी सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सहालग के कारण न केवल शादी वाले घरों की खरीदारी बढ़ी बल्कि गिफ्ट देने के लिए भी कॉस्मेटिक किट की भारी मांग है। शहर के गांधीनगर बाजार, मालवीय रोड, कंपनीबाग चौराहा, मंगलबाजार, पांडेय बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकानों पर इन दिनों काफी भीड़ हो रही है। साड़ी, रेडीमेड कपड़ा शो-रूम में सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुट रही।
विज्ञापन

सोमवार को बाजार में काफी रौनक दिखी। अक्षय तृतीया के दूसरे दिन सोने-चांदी की बिक्री भी जोरों पर रही। सर्वाधिक बिक्री जेवर वाले गहनों की हुई। दुल्हन के मेकअप और नेग देने वाले आभूषणों की खरीदारी अधिक हुई। बाइक बिक्री में भी उछाल देखा गया है। व्यापारियों के अनुसार यह सहालग का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी राहुल सिंह का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग ने स्थानीय दुकानों के व्यापार को 45 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित कर दिया है। सीजन न होने पर दिन भर खाली बैठना पड़ता है। हालांकि, इन दिनों सहालग आने से काफी राहत है। पहले जहां दुकानों पर तीन हजार रुपये की बिक्री मुश्किल से होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10 से 12 हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया है। कारोबारियों के चेहरों पर इस बढ़ी बिक्री का उत्साह साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed