फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona test is necessary for pregnant women... only then the doctor will see

Basti News: गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना जांच जरूरी... तभी देखेंगे डॉक्टर

Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Corona test is necessary for pregnant women... only then the doctor will see
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय प्रशासन कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। यहां गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बगैर डॉक्टर नहीं देखेंगे। इसलिए पंजीकरण काउंटर के बगल में एंटीजन जांच की भी व्यवस्था की गई है। अस्पताल में आने वाली महिला रोगियों की यहां लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या ज्यादा आ रही है। मौसम की वजह से वायरल बुखार से पीड़ित होकर आने वाली महिलाओं को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। आजकल सभी नए मरीजों के पंजीकरण के साथ एंटीजन टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण काउंटर के बगल में एंटीजन टेस्ट के लिए भी एक काउंटर संचालित किया गया है। यहां प्रत्येक दिन दो- तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के साथ कोविड नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लगातार कोरोना मरीज मिलने से केवल पंजीकरण कराने पर डॉक्टर मरीज नहीं देख रहे हैं। उन्हें पहले कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है। सप्ताह भर में दस कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। हालांकि उपचार और एहतियात बरतने के कुछ दिनों के बाद यह मरीज ठीक भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल गेट के पास हो रहा पंजीकरण और एंटीजन टेस्ट
नए मरीजों का पंजीकरण काउंटर ओपीडी से बाहर गेट के पास कर दिया गया है। यहां प्रतिदिन 150- 160 मरीजों का आना हो रहा है। जिनका पंजीकरण करने के साथ तुरंत एंटीजन टेस्ट करके रिपोर्ट भी दे दी जा रही है। इसके बाद मरीज ओपीडी में डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। एंटीजन टेस्ट का एक ही काउंटर होने की वजह से यहां महिला रोगियों की लंबी लाइन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। इसीलिए एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था बनाई गई है। एहतियातन सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। ताकि जरूरत के हिसाब से उन्हे उपचार मिल सकें।
डॉ. एके वर्मा, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed