फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona positive women

Basti News: दो महिलाओं सहित तीन नए कोरोना संक्रमित

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona positive women
बस्ती। कोरोना का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महिला चिकित्सालय में हुई जांच में दो महिलाओं सहित तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है, जबकि 39 मरीज अब तक निगेटिव हो चुके हैं। नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि दो महिलाओं सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महिलाओं की जांच जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में हुई थी। तीसरा पॉजिटिव एक बुजुर्ग है। जिले में इस समय एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई है। पहली अप्रैल से 39 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ था। सदर ब्लॉक के पचीसा, समसपुर की रहने वाली एक महिला 25 अप्रैल को महिला अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिली थी। होम आइसोलेशन में उसका इलाज हो रहा है। सदर ब्लॉक की आरआरटी ने महिला के परिवार के लोगों की जांच की थी।
विज्ञापन

एंटीजन जांच तो सभी की निगेटिव आई, लेकिन एक 58 वर्षीय बुजुर्ग की आरटीपीसीआर की सोमवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बुजुर्ग को घर में आइसोलेशन में रहकर इलाज करने की सलाह दी गई है। परसा जागीर, गनेशपुर की रहने वाली 24 वर्षीय महिला व परसरामपुर ब्लॉक के परसरामपुर कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिली है। दोनों महिलाएं सोमवार को ओपीडी में इलाज के लिए आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed