फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona positive got in basti

जिले में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले

Thu, 04 Jun 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
corona positive got in basti
जिले में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी 22 से 30 मई के बीच गैर प्रांतों से आए हैं। इन्हें रुधौली स्थित लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। नए संक्रमितों के मिलाकर जिले में अब तक कोरोना के कुल 216 केस मिल चुके हैं। इनमें से 46 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि छह की मौत हो चुकी है। जिले में 164 एक्टिव केस हैं।

इससे पहले बुधवार को जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना के कुल 235 केस मिल चुके थे। बृहस्पतिवार को पांच नए केस मिलने के बाद आंकड़ा 240 हो जाना चाहिए, लेकिन डीएम आशुतोष निरंजन ने स्पष्ट किया कि कुछ मरीजों के गिनती दोबारा हो जाने की वजह से आंकड़े में गड़बड़ी हो गई थी। उन्होंने बताया कि 21 कोरोना संक्रमितों की गिनती दोबारा हो गई थी। इसके अलावा तीन लोग मेरठ के निवासी थे, जो अपने मूल जनपद जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 92 हजार प्रवासी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed