{"_id":"5e7110f78ebc3ea8375400dd","slug":"corona-like-symptoms-found-in-the-sick-basti-news-gkp3450796156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज में कोरोना का संदिग्ध लक्षण मिलने हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज में कोरोना का संदिग्ध लक्षण मिलने हड़कंप
विज्ञापन
बीमार में कोरोना जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप
शाम तक अस्पताल में बैठा रहा युवक, मौका देखकर घर भागा
हड़कंप मचने पर मरीज का सेंपल लेने उसके घर भेजी गई टीम
भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक के एक गांव में मंगलवार को कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज को संदिग्ध मानकर जैसे ही सीएचसी भानपुर के डॉक्टर ने इसकी सूचना जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम को दी, वहां हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से मरीज का सेंपल लेने टीम भेजने की बात कहकर जिम्मेदारों ने उसे अस्पताल पर रोकने के निर्देश दिए, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद वह घर चला गया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर उसका सैंपल लिया।
सर्दी, खांसी, कफ, छाती में दर्द और बुखार से पीड़ित युवक मंगलवार की सुबह 10:30 बजे पत्नी, मां और छोटी बेटी के साथ इलाज कराने सीएचसी भानपुर पहुंचा। सूचना मिलने के बाद भी शाम को 6:15 बजे जब डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन के नेतृत्व में सेंपल लेने टीम पहुंची तो पता चला कि संदिग्ध मरीज अस्पताल से घर जा चुका है। इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक ने एसडीएम आशाराम वर्मा को देकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने तहसीलदार केएन तिवारी के साथ राजस्व टीम को रवाना कर दिया। बाद में मरीज को अस्पताल न बुलाकर डॉक्टरों ने उसके घर जाकर सेंपल लेना मुनासिब समझा। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज को जांच के लिए अस्पताल में रुकना चाहिए था। एसडीएम ने कहा कि यदि मरीज संदिग्ध था तो इसकी सूचना उन्हें भी दी जानी चाहिए थी। जिम्मेदारों ने बताया कि सेंपल लिया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
इनसेट
चेन्नई से गांव लौटा है युवक
बताया जा रहा है संदिग्ध मरीज दस मार्च को चेन्नई से पूना और लखनऊ होते हुए गांव पहुंचा। उसे सर्दी, खांसी, कफ, छाती में दर्द और बुखार की दिक्कत थी।