{"_id":"68b3632e5411d0ca6f08850b","slug":"cooperation-sought-from-advocates-to-strengthen-democracy-basti-news-c-207-1-bst1004-142923-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिवक्ताओं से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिवक्ताओं से मांगा सहयोग
Sun, 31 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने शनिवार को अधिवक्ताओं से संवाद किया। उनसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए सहयोग मांगा। जनपद बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने शौकत अली नन्हू का स्वागत किया। शौकत अली ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अधिवक्ताओं का सर्वाधिक योगदान रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के लोकतंत्र की मूल आत्मा पर भाजपा द्वारा चोट किया जा रहा है। ऐसे में सत्य की रक्षा के लिए अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने कहा कि देश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और अब कांग्रेस की वापसी तय है।
कार्यक्रम में शिव विभूति मिश्र, डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, अलीम अख्तर, सेराज अहमद के साथ ही अधिवक्ता सदावृक्ष चौधरी, अविनाश पांडेय, सुनैना, प्रीति चौधरी, शीतला प्रसाद मिश्रा, कालीदीन भट्ट, मो. मेहबूब, धनंजय कुमार, गीताश्वरी देवी, सुनील कुमार यादव, इजहार अली आदि उपस्थित रहे।