{"_id":"676da49b62d7adf13f040b94","slug":"convenience-chc-gets-x-ray-facility-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129423-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : सीएचसी को मिली एक्स-रे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : सीएचसी को मिली एक्स-रे की सुविधा
Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। बस्ती सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू में एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों में खुशी है। अब क्षेत्रवासियों को कम दर पर अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
लगातार कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू में एक्स-रे सुविधा की मांग की जा रही थी। एक्स-रे मशीन की उपलब्धता से इसका लाभ भी मिलना शुरू हो चुका है। प्रमुख चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार ने कहा कि एक्स-रे मशीन की उपलब्धता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जरूरी था। मशीन नहीं होने के कारण जरूरतमंद लोगों को भटकना पड़ता था। अब आमजन को एक्स-रे मशीन की सौगात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिल गई है। इससे आम जनों को काफी हद तक राहत मिल रही है।
क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। साथ ही समय और पैसे दोनों की बचत होगी। एक्स-रे सुविधा से क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग लाभान्वित होंगे। प्रमुख चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार मरवटिया बाबू ने कहा कि एक्स-रे सेवाओं के लिए पहले मरीजों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा था। जिससे समय और पैसे की बर्बादी हो रही थी। अब एक्स-रे कि सुविधा सीधे तौर पर यहीं मिलेगी। हर दिन यहां सौ से डेढ़ सौ मरीजों का एक्स-रे हो रहा है।