फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contractual worker was murdered by strangulation in Basti

बस्ती में रूह कंपाने वाली हत्या: सीने पर चढ़कर संविदाकर्मी का गला दबाया, तीन हड्डियां टूटीं, कई जगह मिली चोटें

Fri, 11 Sep 2026 01:13 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

गोरखपुर पुलिस निगम के संविदाकर्मी यशवंत कुमार की गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। उनके सीने की तीन हड्डियां टूटी मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Contractual worker was murdered by strangulation in Basti
यशवंत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर क्षेत्र के खड़ौवा निवासी संविदाकर्मी यशवंत कुमार (26) की गला दबाकर हत्या की गई थी। उनके सीने पर चढ़कर गला दबाया गया था, जिससे सीने की तीन हड्डियां भी टूटी मिलीं। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

यशवंत कुमार गोरखपुर के पुलिस निगम में संविदाकर्मी के रूप में तैनात थे। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वे छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। उनकी मां के अनुसार वे नगर बाजार पहुंच भी गए थे, लेकिन घर नहीं आए। इस बीच बुधवार की सुबह उनका शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा के पास स्थित शराब के ठेके से कुछ दूरी पर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर दुबौलिया क्षेत्र के निर्माणाधीन बैरागल टोल के पास बाइक मिलने से लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। परिजन भी किसी पर शक नहीं जता सके तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब शक की सुई हत्या की तरफ ही घूम हुई है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यशवंत के दाहिने तरफ सीने की ऊपरी हड्डी टूटी थी। जबकि बाएं तरफ दूसरी व तीसरी हड्डी में फ्रैक्चर था और पीठ पर पीछे की तरफ चोट के निशान थे। गर्दन पर नाखून के निशान थे और माथे पर भी जख्म थे। 

इसके अलावा पैर के अंगूठे में भी चोट लगी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों ने उनके सीने पर चढ़कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव लाकर झाड़ियों में फेंक दिया। 

मंगलवार की देर शाम ही कर दी थी हत्या
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने मंगलवार की देर शाम ही युवक को मौत के घाट उतार दिया था। चलता-फिरता क्षेत्र न होने के कारण लोगों को सुबह इसकी जानकारी हो सकी। वहीं, अब तक पुलिस के हाथ मृतक का मोबाइल फोन नहीं लग सका है, जिसकी वजह से भी जांच में अहम सुराग नहीं मिल सके हैं। हालांकि, पुलिस उनके मोबाइल नंबर के आधार पर सीडीआर से जांच कर रही है।

मौत से पहले संघर्ष की आशंका
युवक के पैर की अंगुलियां भी टूटी बताई गई हैं। शरीर पर जगह-जगह हुए जख्म व अन्य परिस्थितियां इशारा कर रही हैं कि युवक की हत्या से पहले आरोपियों से संघर्ष हुआ है। इससे हत्यारोपियों के एक से अधिक होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

बुधवार को मामले की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम के साथ सभी पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर छानबीन किए थे। परिवार की तरफ से तहरीर मिली है। उसके आधार पर जांच करके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed