फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contract worker gets electrocuted while working on a pole... burnt

Basti News: खंभे पर कार्य करते समय उतरा करंट... संविदा कर्मचारी झुलसा

Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Contract worker gets electrocuted while working on a pole... burnt
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बख्सर गांव में 11 केवी लाइन का फाल्ट ठीक करते समय अचानक करंट उतर आया। जिससे खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे संविदा लाइन मैन बुरी तरह झुलस गया। स्थिति गंभीर होने पर साथी कर्मचारियों ने आनन- फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पूरे घटनाक्रम में विभागीय जिम्मेदार अपना पक्ष देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा एवं आपूर्ति बेहतर बनाने के दावे चाहे जितने हो लेकिन, यह अक्सर फेल होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे संविदा लाइन मैन की करंट की चपेट में आने से गंभीर होने पर एक बार फिर विभागीय लापरवाही सामने आई। नगर बाजार उपकेंद्र के ओठगनपुर फीडर से जुड़े 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे नगर थाना क्षेत्र के बख्शर गांव में ठीक करने मरम्मत टीम पहुंची। इस दौरान संविदा लाइन मैन सचिन सिंह 35 उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़ा और लाइन ठीक करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच 11 केवी के दौड़ाए गए तार में करंट आ गया। जिससे अचानक सचिन झुलसने लगा। वहां मौजूद कर्मचारी भी हादसा देख अवाक रह गए। वह खंभे पर से अचेत होकर नीचे गिर गया। सचिन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सचिन मूलत: सुलतानपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed