फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contract lineman injured in road accident dies

Basti News: सड़क हादसे में घायल संविदा लाइनमैन की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman injured in road accident dies
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को पचवस में हुए सड़क हादसे में घायल बिजली निगम संविदा कर्मी की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आधी रात को मौत हो गई। गांव के युवक घायल पवन के लिए सोशल मीडिया पर अपील करके इलाज के लिए रुपये इकठ्ठा कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पचवस स्थित एक ढाबा के सामने शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में घायल देवखर निवासी लाल जी यादव की सीएचसी विक्रमजोत में मौत हो गई थी। जबकि घायल पवन गुप्ता को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान आधी रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना गांव में आते ही कोहराम मच गया। गांव के युवक पवन की आर्थिक मदद के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखा था। फोन-पे खाते में इलाज के लिए रुपये इकट्ठा कर रहे थे। हादसे में लाइनमैन पवन की मौत हो जाने से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी निशा सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed