{"_id":"5b424f264f1c1b5d478b5590","slug":"contracors-became-agree","type":"story","status":"publish","title_hn":"माने ठेकेदार, तटबंध पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माने ठेकेदार, तटबंध पर काम शुरू
basti
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर कटरिया तटबंध पर मरम्मत कार्य शुरू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज ठेकेदारों के काम ठप करने के बाद से ही बाढ़खंड के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। अधिशासी अभियंता के 10 दिन की मोहलत पर माने ठेकेदारों ने रविवार से फिर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध होने से बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने ठेकेदारों को मनाने शनिवार शाम ही पहुंचे। बकाए भुगतान के लिए 10 दिन का समय मांगने पर ठेकेदार मान गए। रविवार सुबह से ही ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ तटबंध पर काम पर लौट आए। पिछले वर्ष तथा इस वर्ष तटबंध पर हुए कार्य के 10 करोड़ से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा था। कई बार बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से बकाए भुगतान की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार शाम से ही कटरिया-चांदपुर तटबंध पर काम बंद कर दिया था। घाघरा की कटान से सहमे तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में आ गए थे। हालांकि नदी का जलस्तर घटने के कारण शनिवार और रविवार को कटान नहीं हुआ। इस मौके पर ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष शिवानंद शुक्ला, परशुराम सिंह, अरमान सिंह, मुन्ना तिवारी, अनिल सिंह, पिन्टू सिंह, गणेश पाठक, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।