फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   continuous increase in temperature

Basti News: दिन में धूप में बैठना मुश्किल, तापमान में लगातार इजाफा

Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
continuous increase in temperature
- मौसम शुष्क होने के चलते बढ़ रहा है तापमान
विज्ञापन

- विशेषज्ञ दे रहे हैं फसल व सेहत का ख्याल रखने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को हुई धूप में 10 मिनट भी बैठना मुश्किल हो रहा था। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम का यह बदलाव सेहत व फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसम विभाग अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की आशंका जता रहा है।
चार व पांच फरवरी को बारिश के बाद से मौसम हर दिन बदल रहा है। हफ्तेभर में कड़ाके की ठंड के बाद तपिश बढ़ गई है। यह सेहत और फसलों पर बुरा असर डालेगा। दिन के समय चटख धूप खिलने से गर्मी का एहसास होने लग रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि सुबह आठ बजे तक ही ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में आठ बजे के बाद घर से निकलने वाले तमाम लोग हल्के कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। वह ऐसा न करें।
विज्ञापन

शाम को घर लौटते समय अच्छी खासी ठंड हो जा रही है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम के बदलाव को समझते हुए सेहत से खिलवाड़ न करें। यह समय सेहत की दृष्टि से बहुत खतरनाक होता है। उल्लेखनीय है कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
फसलों पर डालेगा असर
फरवरी में ही तापमान 24 डिग्री तक बढ़ने का असर फसलों पर भी पड़ेगे। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। किसान खेतों में नमी बनाए रखें। गर्मी बढ़ने से रोग-व्याधि का प्रकोप भी फसलों पर अधिक होगा। ऐसे में जरूरी है कि फसलाें की नियमित निगरानी करें। यदि रोग-व्याधि के लक्षण दिखें तो कृषि वैज्ञानिकों से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed