फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consumers Return with Tokens for Supply of 11,000 Cylinders

Basti News: 11 हजार सिलिंडर की आपूर्ति टोकन लेकर लौटे उपभोक्ता

Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Consumers Return with Tokens for Supply of 11,000 Cylinders
सिलिंडर के लिए खड़े लोग।
बस्ती। संकट के बीच अब सिलिंडर डिलीवरी के लिए लागू किया गया ओटीपी का नया नियम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गैस पंजीकरण में दर्ज पुराने और बंद हो चुके मोबाइल नंबरों के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नंबर बदलवाने के लिए ई-केवाईसी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसमें ऐसे भी उपभोक्ता हैं जो बाहर रहते हैं, मगर परिवार घर पर रहता है और सिलिंडर यही पर उपयोग करते हैं, मगर नंबर बदलने व ई-केवाईसी न होने से उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गनेशपुर की वंदना ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन करीब 10 साल पुराना है। कनेक्शन लेते वक्त जो मोबाइल नंबर था, वही उनके खाते से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में पुराना नंबर बंद हो चुका था। अब सिर्फ गैस सिलिंडर का ओटीपी प्राप्त करने के लिए उन्हें जबरन 350 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ा, क्योंकि बिना ओटीपी दिए गैस एजेंसी से सिलिंडर नहीं दिया जा रहा था। शहर के महरीखांवा के राम कुमार ने बताया कि पहले एजेंसी पर टोकन देते हैं, फिर तीसरे दिन पर्ची काटते हैं, उसके अगले दिन गैस आपूर्ति होती है। इससे चार से पांच दिन बर्बाद होता है। श्यामनरायन ने बताया कि 10 दिन पहले रेलवे स्टेशन रोड स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग कराया। मोबाइल पर डिलीवरी दिखा रहा, मगर घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। पटेल चौक स्थित एजेंसी पर एक उपभोक्ता ने बताया कि बुकिंग के बाद होम डिलीवरी नहीं कर रहे। एजेंसी पर भीड़ अधिक होने पर पर्ची भी नहीं कट पाती।
विज्ञापन

बता दें कि सदर में छह एजेंसियों पर सिलिंडर नहीं आया। हर्रैया क्षेत्र में सात, तीन भानपुर व एक एजेंसी रुधौली में रही जहां सिलिंडर नहीं आया। इससे यहां के उपभोक्ता निराश लौट गए। बताया गया कि 11 हजार सिलिंडर बृहस्पतिवार को आया, फिर भी उपभोक्ताओं को टोकन देकर लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed