{"_id":"6849ddbb97ec0e5615029561","slug":"construction-work-of-underpass-stopped-in-babhanan-basti-news-c-207-1-bst1004-138156-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में रोका गया अंडरपास का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में रोका गया अंडरपास का निर्माण कार्य
Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के लगभग एक किलोमीटर दूर बनने वाले अंडरपास का निर्माण रोक दिया गया है। साल भर पहले अंडरपास निर्माण के लिए सीट पाइल लगाई गई थी। अब इस सीट पाइल को निकाला जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार, बभनान कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लगातार जाम लगता है। ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है। रेलवे की ओर से मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरपास स्वीकृत किया गया था। अंडरपास निर्माण हो जाने से बभनान-गौर रोड से बभनान-हलुवा मार्ग पर जाम की समस्या से राहत मिल जाती। लेकिन, अब यहां के लोगों की उम्मीद पर पानी फिर रहा है। अंडरपास के निर्माण की जिम्मेदारी लखीमपुर खीरी की निजी कंपनी को मिली थी। 96 सीट पाइल लगा दी गई थी। आसपास के लोगों को लगा था कि अब अंडरपास का निर्माण हो जाएगा। इसी बीच मंगलवार से रेलवे ट्रैक के किनारे लगाई गई सीट पाइल को निकाला जाने लगा है।
इस संबंध में आईओडब्लू एसबी सिंह ने बताया कि समपार फाटक 221सी के समीप अंडरपास की योजना को रेलवे ने निरस्त कर दिया गया है। वहीं, निजी कंपनी के ठेकेदार अल्पेश जैन ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य पर रेलवे ने रोक लगा दी है। वहां पर लगाई गई सीट पाइल निकाली जा रही है।