फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of four lane road started in the city, digging started

Basti News: शहर में फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू, होने लगी खोदाई

Tue, 02 Jan 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of four lane road started in the city, digging started
बस्ती। शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क का निर्माण मंगलवार से शुरू कर दिया गया। शासन ने इस सड़क के लिए 16.58 करोड़ रुपये बजट स्वीकृति किया है। शहर को हाईवे से जोड़ने वाली यह सड़क 1.750 किमी लंबाई में 22 मीटर चौड़ी की जाएगी। सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण भी होगा। यह तैयारी एक महीने से चल रही थी। सबकुछ अनुकूल होने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने प्रस्तावित फोरलेन सड़क को लेकर बड़ेवन से कंपनीबाग तक 1.750 किमी लंबाई में सड़क के दोनों तरफ मार्किंग की थी। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ाई पर निशान लगाया गया। इस जद में आने वाले सभी तरह के निर्माण तोड़कर सड़क बनाई जाएगी। बड़ेवन चौराहे से सड़क के दोनों तरफ निर्धारित मानक के अनुसार जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि, पहले दिन सड़क के इस मानक में अतिक्रमण नहीं पाया गया है। इससे कोई व्यवधान नहीं आया। कार्य आगे बढ़ने के दौरान कुछ जगहों पर प्रतिष्ठानों और घरों के चबूतरे, रैंप, सीढि़यां आदि निर्माण ढहाने पड़ेंगे। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11-11 मीटर तक पाए गए निर्माण अतिक्रमण की जद में माने जा रहे हैं। हाईवे को शहर से जोड़ने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क 22 मीटर चौड़ाई में डिवाइडर के साथ फोरलेन बनाई जाएगी। इस पर 16.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी बनाएगा सरकारी भवनों की चहारदीवारी
फोरलेन सड़क निर्माण में प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, सदर तहसील और बीडीए की चहारदीवारी को ढहाना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क की जद से बाहर नए सिरे से इन विभागों को चहारदीवारी बनाकर देगी। इसके अलावा आवास विकास गेट और काली मंदिर भी सड़क निर्माण की जद में है। इनके पुनर्निर्माण की योजना फिलहाल अभी नहीं बन पाई है। बड़ेवन से कंपनीबाग तक सड़क के किनारे 100 से अधिक विद्युत खंभे सड़क के नए मानक से बाहर शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम के डिमांड के अनुसार धन का भुगतान भी कर दिया गया है।

सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। बहुत जल्द सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। 22 मीटर चौड़ाई में अतिक्रमण ज्यादा नहीं पाए गए हैं। कुछ सरकारी भवनों की चहारदीवारी है जिसे तोड़कर नया निर्माण करा दिया जाएगा।
-अवधेश प्रसाद,
एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed