Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of eight rural roads across five blocks has been approved.

Basti News: पांच ब्लॉकों की आठ ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

Fri, 13 Nov 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of eight rural roads across five blocks has been approved.
बस्ती। जिले के पांच ब्लॉकों की आठ ग्रामीण सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के बैच-1 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। सांसद रामप्रसाद चौधरी के प्रस्ताव पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 7.36 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 6.465 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इन सड़कों के बनने से आठ बसावटों की मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों में सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की दो सड़कें शामिल हैं। पहली सड़क बस्ती-बांसी-सेम्हो मार्ग से दलित बस्ती दसिया तक 550 मीटर और दूसरी बस्ती-बांसी-कोड़रा मार्ग से सेखुई तक 700 मीटर लंबी होगी। गौर ब्लॉक में गौर-भलुआ मार्ग से धोबारी तक 950 मीटर सड़क बनाई जाएगी। वहीं, विक्रमजोत ब्लॉक में श्रींगीनारी मार्ग से सुकुरौली पांडेय तक 780 मीटर सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसी तरह हर्रैया ब्लॉक में एनएच-27 के छावनी-नहिलपुर अमारीपुर मार्ग से जुआ मिश्र तक 580 मीटर और एनएच-27 के अमारी-पारसराम मिश्र मार्ग से बरना तक 810 मीटर सड़क बनाई जाएगी। परशुरामपुर ब्लॉक में विक्रमजोत-टूटिहीभीठ से सेमरा मार्ग से लोह्रौली तक 1.10 किलोमीटर और श्रींगीनारी-राजापुर मार्ग से करनपुर तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराने की अपेक्षा जताई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने का आग्रह किया है। स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित विभाग निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी करने में जुटेगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed