{"_id":"647ba33d1312626af60f10d4","slug":"constable-injured-in-car-accident-basti-news-c-7-1-192651-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की चपेट से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की चपेट से सिपाही घायल
Sun, 04 Jun 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के दुबौली पड़ाव के निकट कार की चपेट में आने से ड्यूटी पर जा रहे सिपाही नीलेश गिरी (27) चोटिल हो गए। उन्हें सीएचसी भानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाने में सिपाही नीलेश गिरी शनिवार की दोपहर अपने घर शिवपुर थाना तारून जनपद फैजाबाद से त्रिलोकपुर वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली पड़ाव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। संवाद