फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consensus reached on construction proposal of Rs 250 lakh

Basti News: 250 लाख के निर्माण प्रस्ताव पर बनी सर्वसम्मति

Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached on construction proposal of Rs 250 lakh
परशुरामपुर ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई। इसमें सर्वप्रथम परशुरामपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह के निधन पर दो मिनट का मन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अन्य विभागों की कार्यों पर चर्चा करते हुए उस पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 250 लाख की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
गौरा पांडेय के ग्राम प्रधान अष्टभुजा पांडेय ने मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों की वर्तमान न्यूनतम मजदूरी 237 रुपये को कम बताया। उनका कहना था कि इससे ज्यादा कीमत बाजार में मजदूरों को मिलती है। इस वजह से मनरेगा में काम कराना मुश्किल होता है। इस मुद्दे पर पूरे सदन ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग की। किशनपुर के ग्राम प्रधान राज बहादुर पांडेय ने नलकूप विभाग के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गेहूं की बुवाई करीब आ गई है और नलकूपों के खराब होने से किसानों को सिंचाई में असुविधा हो रही है। शृंगीनारी फीडर के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार वर्मा बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। चौरी के ग्राम प्रधान आशीष गुप्ता ने क्षेत्र के धान के क्रय केद्रों पर समय से खरीद शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के समापन पर ब्लॉक प्रमुख शांति देवी की अनुमति से श्रीश पांडेय द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी परशुरामपुर विनोद कुमार सिंह,विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी, देव दीपक, संतोष कुमार पांडे ,संदीप कुमार सिंह, आजाद गुप्ता, सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed