{"_id":"640b679db206be3c910a1094","slug":"congretilation-for-women-basti-news-c-7-1-80817-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोटरी क्लब ग्रेटर ने सरोज चौधरी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोटरी क्लब ग्रेटर ने सरोज चौधरी को किया सम्मानित
Fri, 10 Mar 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के पदाधिकारियों ने सरोज चौधरी को किया सम्मानित।
बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की ओर से अध्यक्ष डाॅ. वीके वर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी सरोज चौधरी को उनके कार्यालय में स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है, तो वह परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
इस मौके पर किशन गोयल, प्रतिभा गोयल, राजेश्वरी वर्मा, डा. आलोक रंजन, डा. शिव प्रकाश भारती, डा. श्याम नरायन चौधरी, अनमोल मोदी, अभिषेक त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।