{"_id":"60c0fd0d8ebc3ec9505ed9fc","slug":"congress-workers-staged-a-protest-against-the-liquor-scandal-basti-news-gkp397513034","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों से क्षुब्ध होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर शराब माफिया पर शिकंजा कसने में हीलाहवाली करने का आरोप मढ़ते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
‘शराब माफियाओं को संरक्षण देना बंद करे भाजपा’, जहरीली शराब से पीड़ित परिवारों को न्याय दो’, शराब माफिया को कठोर दड दो’ स्लोगल लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा कहा कि प्रदेश में शराब का अवैध निर्माण और उसकी सरकारी दुकानों तक से सुनियोजित बिक्री का धंधा खूब फल-फूल रहा है। अलीगढ़ की घटना सरकार की इसी नाकामी का परिणाम है, जिसमें 107 लोगों को जान गंवानी पड़ी।
समूचे प्रदेश में शराब माफिया पर सख्ती हो। शराब के अवैध धंधे पर अंकुश लगाते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। धरने में शामिल पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, प्रेमशंकर द्विवेदी, मो. रफीक खां, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, राम भवन शुक्ल, विपिन राय, अनिल कुमार भारती आदि ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन
धरना में मुख्य रूप से भूमिधर गुप्ता, बृजेश पाल, नर्वदेश्वर शुक्ल, ज्ञान प्रकाश पांडेय, बृजेश कुमार आर्य, शिव विभूति मिश्र ‘पिंटू’, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेश पांडेय, गायत्री गुप्ता, नीलम विश्वकर्मा, कुमारी कंचन, राधा देवी, गुड्डू सोनकर, लालजीत पहलवान, मनोज त्रिपाठी, अलीम अख्तर, सोमनाथ पांडेय, राहुल चौधरी, रविंद्र चौधरी, शकुंतला देवी, सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, रामकृष्ण दुबे, वीर यादव, फैज अहमद, राज सिंह, नरेंद्र सिंह, अंकित कुमार, लवकुश गुप्ता आदि शामिल रहे।