फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress workers burned an effigy of Gyanesh Kumar and demanded his resignation.

Basti News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

Sun, 25 Oct 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of Gyanesh Kumar and demanded his resignation.
हर्रैया में पुलता जलाते कांग्रेसी स्रोत पार्टी
हर्रैया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्रैया तहसील और विक्रमजोत ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर के नाम पर गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई केवल वोट की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस मामले को छिपाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेंगे। डॉ. चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में केवल मतदान करना ही नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पांडेय, घनश्याम शुक्ला, राजकपूर, अजय कुमार, लबोनि सिंह, अमित चौधरी और शिवराम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed