फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress with the torch

Basti News: कांग्रेस ने मशाल के साथ निकाली भारत जोड़ा यात्रा

Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Congress with the torch
प्रदेश सचिव दिलीप व जिलाध्यक्ष ने की जुलूस की अगुवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी दफ्तर से शास्त्री चौक तक रविवा को मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिले के प्रभारी दिलीप निषाद भी मशाल लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चले। इससे पूर्व उनका पार्टी कार्यालय पर फल-मालाओं से स्वागत किया गया।
दिलीप निषाद ने कहा कांग्रेस का जन्म संघर्षों की पेट से हुआ है। कांग्रेसजनों ने क्रूर और तानाशाह अंग्रेजों से लोहा लेकर भारत को आजादी दिलाई थी। आज अन्याय व अत्याचार से लड़ने के लिए कांग्रेस पूरे देश में दोगुनी ताकत से खड़ी हुई है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए अनमोल नगीना है, जो राहुल गांधी की आवाज में आवाज मिलाते हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ छेड़ी गई देशव्यापी जंग में उनके साथ है।
विज्ञापन

इससे पहले पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू के नेतृत्व में निकली मशाल जुलूस गांधीनगर होते हुए शास्त्री चौक पहुंयी। इस दौरान जोड़ों जोड़ो भारत जोड़ो तथा नफरत छोड़ों के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश सिंह ने किया। इस मौके पर नर्वदेश्वर शुक्ला, रामभवन शुक्ला, महेंद्र श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed