फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress will return to power thanks to farmers

Basti News: किसानों की बदौलत सत्ता में लौटेगी कांग्रेस

Mon, 14 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress will return to power thanks to farmers
बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष राम भवन शुक्ल के स्वागत समारोह एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद कोआर्डिनेटर आसिफ रिजवी ने कहा कि 2027 में कांग्रेस किसानों की बदौलत यूपी की सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन

आसिफ रिजवी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों के लिए न तो एमएसपी तय की और न ही उनकी आय दोगुनी हुई। प्रदेश के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों को आतंकवादी मानने वाली भाजपा के दिन अब समाप्त हो रहे हैं। प्रदेश में अब कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों, गरीबों, असहायों और मेहनतकश लोगों की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा लोकतांत्रिक परंपरा में जुल्म और ज्यादती बहुत दिनों तक नहीं चलती है। राहुल गांधी देश के मतदाताओं की आवाज बन रहे हैं। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राजनीति का एक चरित्र है। यहां संविधान का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए बलिदान दिया जाता है। पूर्वी जोन के अध्यक्ष राम भवन शुक्ल एवं उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा भाजपा ने जनता के बीच सिर्फ नफरत की बीज बोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी की तरफ से जिले के पांच किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें रामचंद्र शुक्ल, वीरेंद्र चौधरी, रामजनक मौर्या, ओमप्रकाश यादव, रामलखन शुक्ल शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राम जियावन ने किया। इस मौके पर प्रशांत पांडेय, डाॅ. आलोक रंजन वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, बाबूराम सिंह, शकुंतला देवी, डाॅ. शीला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed