{"_id":"57d2f6944f1c1b9679317cc5","slug":"congress-sp-is-the-internal-agreement-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-सपा में है अंदरूनी समझौता: पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-सपा में है अंदरूनी समझौता: पाल
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया से दिल्ली तक किसान संदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलगांधी ने हर बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही निशाने पर रखा। प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था, बंद चीनी मिलों पर प्रदेश सरकार का नाम तक नहीं लिया। राहुलगांधी ने सीएम अखिलेश यादव को अच्छा लड़का बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और सपा में अंदरूनी समझौता है जो कि चुनाव के बाद दिखेगा।
उक्त प्रतिक्रिया भाजपा से डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त की है। बस्ती स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब पाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा पर सवाल उठाया। कहा कि वे मतदाताओं को रिश्वत देकर फिर सत्ता में आना चाहते हैं। यदि उन्हें मोबाइल देनी है तो चुनाव पूर्व ही मतदाताओं को दे दें। चुनाव आयोग और राज्यपाल को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मतदाताओं को रिश्वत देकर चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शिता प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। मोदी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद वैश्विक पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है। साथ ही विकास दर भी बढ़ी है। राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसा कि किसानों को जोड़ने का दावा करने वालों को पूर्वांचल की बंद चीनी मिलें नहीं दिखायी देती। इसकी जवाबदेही अखिलेश सरकार की है जबकि किसानों की बदहाली को लेकर मोदी पर हमले लगातार किये जा रहे हैं। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर चप्पल पहनकर माल्यार्पण करने पर राहुल गांधी के संस्कारों पर सवाल उठाया। कहा कि रोड शो के दौरान राहुल गांधी संत गाडगे की प्रतिमा के बगल से गुजर गये, उनके द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण न किया जाना उनके झूठे दलित प्रेम का ताजा उदाहरण है। भाजपा सांसद ने कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल की हवा निकाल दी। कहा दरअसल राहुल जी अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं, 27 साल से यूपी में कांग्रेस बेहाल है और सत्ता में आने को आतुर है। यही कारण है कि राहुल और अखिलेश एक दूसरे को अच्छा लड़का बताकर करीब लाना चाहते हैं। जनाधार घटता देख यूपी के सीएम ने चुनाव पूर्व से ही राहुल का गुणगान शुरू कर दिया जो गुप्त समझौते का प्रमाण है।