{"_id":"57c1db134f1c1baf1cd4fa8a","slug":"congress-sought-out-ground-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी जमीन ढूंढ़ने निकले राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी जमीन ढूंढ़ने निकले राज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर , प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का किया गया स्वागत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की जन संदेश यात्रा के अगुआ व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि 27 साल पहले प्रदेश का विकास मामले में उपर से तीसरा स्थान था आज नीचे से चौथा स्थान है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।
राजबब्बर ने कहा कि जब मैने होश संभाला तब पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था। करीब 55 चीनी मिलें यहां के किसानों के लिए जीविका की मुख्य साधन थीं। अब एक तिहाई से कम हो गई हैं। शास्त्री चौक पर आयोजित सभा में राजबब्बर ने कहा कि बस्ती चीनी मिल को चलाने के लिए गेट पर तीन साल से धरना चल रहा है, सरकार की संवदेनहीनता का परिणाम है कि धरना बेनतीजा रहा। सपा, बसपा और भाजपा को पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कभी खुद को जातियों का मसीहा बताकर तो कभी धर्म के नाम पर दलों ने सरकार बनाई पर विकास किसी ने नहीं किया। कहा कि प्रदेश को भेदभाव रहित बहुमुखी विकास चाहिए तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताना होगा। प्रदेश में गठबंधन के सवाल को टाल गए।
इससे पहले राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। जनता से पूछा कि आपके खाते में कालेधन का 15 लाख आए क्या, दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ने कितने को रोजगार दिया। कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो अरहर की दाल 45 रुपये किलो थी जिसकी कीमत 200 रुपये तक हो गई। इन सब पर प्रभावी पहल चाहिए तो कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर केंद्र सरकार के नजरिए को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राजाराम पाल व युवा नेता बाबा तिवारी ने यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने उपस्थित लोगों का आभार जताया।